फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आपसी सहयोग से होगा अपराध पर नियंत्रण’

Wed, 24 Feb 2016 10:46 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को सुरक्षा का एहसास कराने को लेकर बुधवार को एसपी अजय कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ अकबरपुर नगर के विभिन्न बाजारों का जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों से मुलाकात की और उनसे दुकानों के अंदर व बाहर सीसीटीवी लगवाने की अपील की। कहा कि सभी के सहयोग से ही अपराध पर नियंत्रण पाया जा सकता है। लोगों का आह्वान किया कि यदि कहीं कोई भी संदिग्ध दशा में नजर आए, तो इसकी तत्काल जानकारी पुलिस प्रशासन को दें। उधर जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर में भी सीओ के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक के निर्देश के बाद एसपी अजय कुमार सिंह ने बीते दिनों अकबरपुर नगर में फ्लैग मार्च कर लोगों से मुलाकात करके उनकी समस्याएं सुनी थीं। साथ ही अपराध नियंत्रण में सहयोग करने की अपील की थी। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में भी एएसपी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने फ्लैग मार्च किया था। इसी क्रम में बुधवार को एक बार फिर से एसपी अजय सिंह ने दल बल के साथ अकबरपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।

उन्होंने दुकानदारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही उनसे दुकान के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की अपील की। लोगों का आह्वान किया कि अपराध पर नियंत्रण के लिए वे पुलिसकर्मियों का सहयोग करें। आपसी सहयोग से ही अपराध पर नियंत्रण किया जा सकता है। इस दौरान एएसपी राहुल राज, सीओ उदय प्रताप सिंह व कोतवाल महेंद्र कुमार मौजूद रहे। उधर, जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर व आलापुर बाजार में भी बुधवार को सीओ राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें