टांडा (अंबेडकरनगर)। पत्नी की हत्या के आरोप में अलीगंज पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। अलीगंज क्षेत्र के रायपुर निवासी सूरज पर आरोप है कि उसने गत दिनों आपसी विवाद के दौरान अपनी पत्नी शशिकला की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद सूरज के खिलाफ पत्नी की हत्या का केस दर्ज कराया गया। शुक्रवार को गिरफ्तार सूरज को अलीगंज पुलिस ने कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।