फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पति पर पेट्रोल डालकर कमरे में आग लगाने का आरोप, केस

Tue, 13 May 2025 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मालीपुर के रसूलपुर बाकरगंज निवासी महिला ने पति व सास-ससुर पर जान से मारने की नीयत से आग लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शाहजहां बानो ने शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2014 में मोहम्मद अंसार से हुई थी। शादी के बाद उसके तीन बेटियां हुईं। तीसरी बेटी के जन्म के बाद डॉक्टरों ने बताया कि अब वह मां नहीं बन सकती। इसी बात को लेकर उसके पति मोहम्मद अंसार, सास शाबिरा और ससुर किस्मतदार का व्यवहार पूरी तरह बदल गया।
सभी लोग बेटे की चाहत में उसे आए दिन गालियां देते, मारपीट करते और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। कई बार यह शिकायत मोहल्ले में आसपास के लोगों ने भी देखी और सुनी। बीते नौ मई को रात 12:30 बजे जब वह अपनी बेटी के साथ कमरे में सो रही थी, तभी पति अंसार ने कमरे में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। आग लगते ही कपड़े, चारपाई और बिस्तर जलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने शोर मचाया तो पास-पड़ोस के लोग दौड़े और किसी तरह दरवाजा खोलकर उसकी जान बचाई। थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें