फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। अकबरपुर कोतवाली के चिउटीपारा निवासी राम अरुण (34) ने बुधवार रात कमरे में लगे लोहे के पाइप के सहारे लोअर से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बृहस्पतिवार सुबह परिजन जब कमरे में पहुंचे तो राम अरुण का शव लटका देख चीख पड़े और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया। मृतक की पत्नी कृपावती से करीब 15 दिन पूर्व किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद उनकी पत्नी बेटे, प्रांशु, दिपांशु, हिमांशु और बेटी प्रियंका को लेकर अपने मायके महरुआ के छितौनी गांव चली गई थीं। बताया जा रहा है कि इसके बाद से मृतक आहत रहता था।
तीन भाइयों में मृतक दूसरे नंबर के थे। बड़े भाई रामजनम और छोटे रामकिशन का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे को फंदे से लटका देख मां इतराजी देवी अचेत हो गईं। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें