जमुनीपुर (अंबेडकरनगर)। अकबरपुर क्षेत्र में लोदीपुर व भुवनपुर को जोड़ने वाली चक रोड से सैकड़ों ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। पेयजल पाइपलाइन डालने के लिए चकरोड को काफी दूर तक खोद डाला गया है। खोदाई से निकाली मिट्टी फैली पड़ी है। इसके चलते लोग रोड से निकल नहीं पा रहे हैं।
लोदीपुर व भुवनपुर के बीच से गुजरी रोड कई अन्य गांवों के सैकड़ों लोगों के आने-जाने का प्रमुख रास्ता है। गत दिनों पाइपलाइन डालने के लिए चकरोड को काफी दूर तक खोद डाला गया। खोदाई से निकली मिट्टी पूरे रास्ते में ढेर है। इससे लोगों का पैदल निकल पाना भी मुश्किल हो रहा है। गांव के सियाराम, मनोज, दुर्बल, श्याम नारायण आदि का कहना है कि ऐसी स्थिति में कोई बीमार पड़ जाए तो अस्पताल पहुंचाना कठिन हो रहा है। ग्रामीणों ने अविलंब पाइप बिछाकर चक रोड दुरुस्त करने की प्रशासन से मांग की है।