अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत पुलिस व परिवहन टीम ने बृहस्पतिवार को चेकिंग व जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान 55 वाहनों का चालान किया गया, जिसमें छह स्कूली वाहन भी शामिल हैं।
एआरटीओ वीडी मिश्र की अगुवाई में टीम ने बसखारी रोड व जलालपुर रोड पर अभियान के दौरान बाइक सवारों को हेलमेट लगाने की सलाह दी। कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट न लगाना मौत को दावत देना है। अधिकांश दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हेलमेट न लगाने की वजह से होती है। पुलिस टीम ने कई क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया। कहा कि दाेपहिया वाहन पर तीन लोग सवारी न करें। बाइक चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें।