अंबेडकरनगर। शहर स्थित बीएन केबी पीजी कॉलेज अकबरपुर में मंगलवार को अंग्रेजी साहित्य में रोजगार की संभावना और चुनौतियां विषय पर एकल व्याख्यान का आयोजन किया गया।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुख्य वक्ता प्रो. राजेश वर्मा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि अंग्रेजी विषय में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। किसी कौशल को सीख लेने से रोजगार के साथ रोजमर्रा के जीवन में भी उपयोगी होता है। अंग्रेजी में अनुवाद, विज्ञापन लेखन, फिल्मों के सब टाइटल्स लिखने में रोजगार की संभावनाएं हैं। आज के समय में एआई व अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग करियर विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने छात्रों से लोक संस्कृति और संस्कृति अध्ययन पर काम करने का आह्वान किया, ताकि वे अपने लिए रोजगार के अवसर पैदा कर सकें। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजन संतोष कुमार, सहायक आचार्य मो. सलमान, स्नातक व परास्नातक अंग्रेजी विषय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।