फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गोहत्या के आरोपी का मकान कुर्क

विज्ञापन
अहिरौली के असंदा पांडेय पैकौली गांव में कुर्की की कार्रवाई करते मजिस्ट्रेट व मौजूद पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
कटेहरी। अहिरौली पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को गोहत्या से अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया है। करीब तीन लाख रुपये मूल्य की अर्धनिर्मित अचल संपत्ति को राज्य सरकार के पक्ष में जब्त किया गया है।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट के 11 मार्च 2026 के आदेश के अनुपालन में यूपी गैंगस्टर एक्ट के आरोपी इबरार उर्फ गुड्डू निवासी असंदा पांडेय पैकौली के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है। इबरार ने गोहत्या जैसे अपराधों से अर्जित अवैध धन से गाटा संख्या 393, परिवर्तित गाटा संख्या 641 रकबा 0.038 हेक्टेयर भूमि पर अर्धनिर्मित मकान और पिलर का निर्माण कराया था।
प्रभारी तहसीलदार राज कपूर, राजस्व टीम, थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी की मौजूदगी में मुनादी कराकर संपत्ति कुर्क की गई। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कुर्क की गई संपत्ति में यदि अभियुक्तों के परिजन, रिश्तेदार अथवा कोई अन्य व्यक्ति हस्तक्षेप करता है तो उसके विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें