फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बारिश में मकान गिरने से बुजुर्ग की मौत, दंपती घायल

Fri, 30 Jun 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
मल्लूूपुर में मकान पर गिरा पेड़। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में शुक्रवार को हुई तेज बारिश से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बरसात के दौरान कई स्थानों पर मकान व पेड़ गिर गए। इन हादसों में एक वृद्ध की जान चली गई और एक दंपती घायल हो गए। पेड़ गिरने से अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा। कई जगह जलभराव होने से भी लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

गर्मी से परेशान लोगों को बरसात से काफी राहत मिली। किसानों के चेहरे खिल उठे। खेतों में पानी भरने से धान की रोपाई का कार्य तेज हो गया। जिले में बृहस्पतिवार देर शाम बारिश शुरू हुई। शुक्रवार भोर में बारिश तेज हो गई। बारिश के दौरान जलालपुर के उसरहा गांव में एक कच्छा मकान गिर गया। उसके छप्पर के नीचे सो रहे राधेश्याम (65) मकान के मलबे में दब गए। परिजनों की चीख पुकार पर हादसे की जानकारी ग्रामीणों को हुई। उन्होंने राधेश्याम को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। एसओ संतकुमार सिंह ने बताया कि पंचनामा कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के मल्लूपुर गांव में शुक्रवार सुबह पीपल का सूखा पेड़ बारिश के दौरान कच्चे मकान पर गिर पड़ा। मकान मलबे में तब्दील हो गया। मकान में मौजूद शिवकुमार यादव व उनकी पत्नी निशा मलबे में दब गए। आसपास के ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल शिवकुमार व निशा को सीएचसी जहांगीरगंज में भर्ती कराया गया है। अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर शुक्रवार को बारिश के दौरान एक पेड़ गिर गया। इससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। इसके अलावा बेवाना, भीटी, हजपुरा, मालीपुर रोड, टांडा रोड के साथ अन्य क्षेत्रों में पेड़ गिरने से लोगों को जाने-आने में परेशानी हुई।
विज्ञापन


जगह-जगह जलभराव से आवागमन में दिक्कत
बारिश से अकबरपुर के साथ कई इलाकों में जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अकबरपुर नगर के शीतला आश्रम से लेकर बनगांव मोड़ तक, अकबरपुर बस स्टेशन क्षेत्र, कृषि भवन व कलेक्ट्रेट के निकट, सब्जी मंडी व कई अन्य क्षेत्रों में शाम तक बारिश का पानी भरा था। नाले का पानी सड़क पर बहने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। इसी प्रकार केदारनगर बाजार, भीटी बाजार, जहांगीरगंज, जलालपुर आदि क्षेत्रों में जलभराव हो गया।


किसान गदगद, तेज हुई धान की रोपाई
जिले के अधिकांश इलाकों में बारिश में खेत-खलिहान लबालब हो गए। किसानों के चेहरे पर चमक आ गई। अकबरपुर के किसान प्रदीप वर्मा व अरविंद ने बताया कि बारिश से धान की रोपाई करने में अब आसानी होगी। भीटी के रामकृपाल व जलालपुर के हृदय नरायन ने कहा कि कई हफ्ते से बारिश का इंतजार था। इसी तरह कुछ दिन और बारिश होने पर धान की रोपाई का काम आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें