जलालपुर (अंबेडकरनगर)। अकबरपुर क्षेत्र में जाफरगंज के निकट शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान कटका क्षेत्र के निमटनी गांव निवासी प्रदीप कुमार (25) के रूप में हुई। प्रदीप शुक्रवार को अकबरपुर से घर जा रहा था। जाफरगंज के निकट सामने से आ रही कार ने उसे रौंद दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक के जिंदा होने की उम्मीद में लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवक हेलमेट लगाए था।