फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पांच ब्लाॅकों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचेगा गर्म भोजन

Sat, 10 Jun 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर व जहांगीरगंज में नई पुष्टाहार इकाई शुरू करने की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। अकबरपुर, बसखारी, टांडा, रामनगर व जहांगीरगंज के 1416 आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत लगभग एक लाख 10 हजार बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए खुशखबरी है। जुलाई माह में आंगनबाड़ी केंद्र के खुलने पर उन्हें प्री मिक्स लड्डू, गर्म खिचड़ी समेत कई अन्य प्रकार के पौष्टिक आहार उपलब्ध होने लगेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि पौने दो करोड़ रुपये की लागत से अकबरपुर में अन्नपूर्णा महिला लघु उद्योग जबकि जहांगीरगंज में संघर्ष प्रेरणा महिला लघु उद्योग इकाई का संचालन शुरू हो जाएगा।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत छह वर्ष तक के बच्चों के अलावा गर्भवती व धात्री महिलाओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी बीते दिनों ही शासन ने समूह की महिलाओं को सौंप दी। तय हुआ कि पुष्टाहार इकाई की स्थापना कराई जाएगी। समूह की महिलाओं द्वारा इसके माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों पर पौष्टिक आहार के रूप में प्री मिक्स लड्डू, मीठी व नमकीन दलिया, उर्जायुक्त हलवा, आटा, बेसन, बर्फी प्रीमिक्स व गर्म खिचड़ी समेत अन्य प्रकार के पौष्टिक आहार उपलब्ध कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए बाल विकास पुष्टाहार योजना के तहत 90 लाख रुपये से अकबरपुर के दोस्तपुर रोड स्थित रामपुर सकरवारी के निकट अन्नपूर्णा लघु उद्योग इकाई व इतनी ही लागत से जहांगीरगंज विकास खंड के नासिरपुर छितौना में संघर्ष महिला प्रेरणा लघु उद्योग का निर्माण वर्ष 2022 में प्रारंभ हुआ। प्रत्येक इकाई से 300-300 समूह जुड़े हुए हैं। एक समूह में औसतन 10 महिलाएं जुड़ी हैं।
इन दोनों इकाइयों का निर्माण पूरा हो चुका है। जुलाई माह से 1416 आंगनबाड़ी केंद्रों को पौष्टिक आहार इन दोनों इकाइयों से पहुंचाना प्रारंभ हो जाएगा। इससे एक लाख से अधिक छह वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को लाभ मिलेगा। बाल विकास कार्यालय के अनुसार, अकबरपुर इकाई से अकबरपुर के 366, बसखारी के 245, टांडा के 297, जहांगीरगंज के 258 व रामनगर के 250 आंगनबाड़ी केंद्रों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

दो इकाइयों का हो रहा संचालन
बाल विकास कार्यालय के अनुसार, जिले में दो इकाइयों का पूर्व में संचालन प्रारंभ किया जा चुका है। कटेहरी विकास खंड के कटेहरी में संचालित इकाई से कटेहरी व भीटी तथा जलालपुर विकास खंड के जलालपुर में स्थापित इकाई से जलालपुर व भियिांव विकास खंड के आंबनबाड़ी केंद्रों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका व्यापक लाभ संबंधित केंद्रों में पंजीकृत एक लाख से अधिक छह वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को मिल रहा है।
जुलाई से शुरू होगा संचालन
अकबरपुर व जहांगीरगंंज स्थित लघु उद्योग इकाई का निर्माण पूरा हो चुका है। जुलाई से इन दोनों का संचालन प्रारंभ हो जाएगा।
-आरबी यादव, उपायुक्त स्वरोजगार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें