फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मौसम की मार से अस्पतालों में मरीजों की भरमार

Wed, 19 Mar 2025 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दिन में तेज धूप और रात में सर्द मौसम से बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीण क्षेत्र की सीएचसी-पीएचसी से लेकर जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की कतार लगी रहती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 200 से 300 मरीज आ रहे हैं, जबकि जिला अस्पताल में ओपीडी में मरीजों की संख्या 1200 से 1300 तक पहुंच गई है। ज्यादातर मरीजों में वायरल फीवर, एलर्जी व निमोनिया जैसे रोगों के लक्षण मिल रहे हैं, ऐसे में चिकित्सक इन्हें दवा के साथ मौसम की मार से बचने के उपाय भी बता रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों को हो रहा निमोनिया
आम तौर पर जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या एक हजार के आसपास रहती है। मार्च की शुरुआत से ही यह संख्या बढ़कर 1200 से 1300 के आसपास हो गई है। बुधवार को जिला अस्पताल में 1240 मरीज ओपीडी में इलाज कराने के लिए पहुंचे। इनमें 350 मरीज वायरल फीवर और एलर्जी की समस्या से पीड़ित मिले। बच्चों में निमोनिया का प्रकोप बढ़ा है, जिसकी वजह से इन्हें फेफड़े संक्रमित हो रहे हैं और सांस लेने में समस्या हो रही है। बुजुर्गों में रक्तचाप, डायबिटीज की समस्या बढ़ी है। वहीं जिन लोगों को गठिया व अन्य अस्थि रोग हैं, वह भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।
बॉक्स
होती रही नोकझोंक
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. विवेक पांडेय के कक्ष के बाहर सुबह आठ बजे से दो बजे के बाद तक मरीजों की भीड़ लगी रही। कुछ डॉक्टर अपने कक्ष में मौजूद नहीं थे, ऐसे में अन्य डॉक्टरों पर भार बढ़ गया था। मरीजों को भी इलाज कराने के लिए इंतजार अधिक करना पड़ा। कई बार लोगों की कतार में खड़े होने के लिए नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


उठानी पड़ी मुसीबत
फोटो- , 14,15
जिला अस्पताल दवा लेने आई कुड़की भाऊपुर की बदामा देवी व रामपुर सकरवारी के रहने वाले जीतेंद्र कुमार ने बताया कि मौसम की वजह लगातार बुखार आ रहा है, जिसकी दवा लेने आए थे। भीड़ के कारण चिकित्सक को दिखाने से लेकर दवा लेने तक परेशानी उठानी पड़ी।


धूप में शरीर ढंके, ठंडा पानी पीने से बचें
फोटो- 16
मौसम में हो रहा परिवर्तन से लोग अधिक बीमार हो रहे हैं। लोगों को इससे बचने के लिए धूप में निकलते समय शरीर को ढंककर रखें। धूप से आने के बाद ठंडा पानी पीने से बचें। ओआरएस के घोल को समय-समय पर पीते रहें। किसी भी समस्या के बाद चिकित्सक से परामर्श के बाद ही दवा खाएं।
- डॉ. विवेक पांडेय, फिजीशियन
-
रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ रहा दबाव
फोटो- 17
इस समय तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। बदलते मौसम में तापमान से तालमेल बिठाने में शरीर को समय लगता है। इम्यून सिस्टम पर दबाव पड़ने से बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने की क्षमता प्रभावित होती है। इसलिए लोग आसानी से बीमार हो रहे हैं। हल्का सा संक्रमण भी सर्दी, खांसी, फ्लू जैसे वायरल इंफेक्शन की वजह बन रहा है।
विज्ञापन

- डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें