फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अप्रिय घटना से निपटने के लिए अलर्ट मोड में अस्पताल

Sun, 27 Oct 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दीपावली पर्व पर किसी भी अप्रिय घटना के बाद उपचार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। जिला अस्पताल सहित नौ सीएचसी में चिकित्सक व स्टाफ 24 घंटे तैनात रहेंगे। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बर्न यूनिट को पूरी तरह तैयार रखने का निर्णय हुआ है।
विज्ञापन

दीपावली पर्व को देखते हुए महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने सभी आवश्यक तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अस्पताल प्रशासन से बाकायदा 12 बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। इसमें एंबुलेंस से लेकर बर्न वार्ड, पैथोलॉजी विभाग की तैयारियों के साथ ही दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली गई।
सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि रविवार से जिला अस्पताल को अलर्ट मोड में कर दिया गया है। बर्न वार्ड के अलावा इमरजेंसी में भी जलने आदि से जुड़ी सभी दवाएं मौजूद हैं। छठ पूजा तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। सभी चिकित्सक व कर्मचारी की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। सभी एम्बुलेंस में भी बर्न की प्रथम उपचार की दवा दी गई है। बताया कि अस्पताल पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के अनुसार नौ सीएचसी को भी दीपावली पर्व को देखते हुए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। कहा कि औचक निरीक्षण में सभी इमरजेंसी चिकित्सक व स्टाफ की मौजूदगी होनी चाहिए। बताया कि सभी स्थानों पर दवाओं की उपलब्धता है।

सभी को दिए गए निर्देश
दीपावली पर्व को देखते हुए सभी अस्पतालों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एंबुलेंस व सभी तैयारी पूरी है। सभी को समय पर अस्पताल में रहने के निर्देश हैं। -डॉ. राजकुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें