फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ठप पड़ी डिजिटल एक्सरे सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डिजिटल एक्सरे सेवा जिला अस्पताल में पटरी पर लौटने का नाम नहीं ले रही। आए दिन मरीज डिजिटल एक्सरे कराने की उम्मीद में आते हैं, लेकिन उन्हें या तो मायूस होकर वापस लौटना पड़ता है। फिर मजबूरन वे सामान्य एक्सरे कराने के लिए विवश होते हैं। जिला अस्पताल प्रशासन का रटा-रटाया जवाब रहता है कि फिल्म नहीं है। इसके चलते डिजिटल एक्सरे हो पाना संभव नही है। इससे मरीजों को काफी मायूसी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे सेवा करीब करीब 5 माह से बाधित चल रही है। कभी फिल्म का अभाव तो कभी तकनीकी खराबी बताकर अस्पतालकर्मी मरीजों का डिजिटल एक्सरे कर पाने में असमर्थता जताते हैं। इससे मरीजों व तीमारदारों में नाराजगी का माहौल है। गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंचे बेवाना के मोहम्मद सलाम, कुर्चा के जगतनरायण व बरियावन के वीपत का कहना था कि वह डिजिटल एक्सरे कराने के लिए करीब एक माह से अस्पताल का चक्कर काट रहे हैं। जब वह अस्पताल आते हैं तो अस्पतालकर्मियों द्वारा यही जवाब दिया जाता है कि फिल्म मौजूद नहीं है। ऐसे में डिजिटल एक्सरे हो पाना संभव नहीं है। अस्पताल कर्मियों का यह जवाब सुनते सुनते वह लोग परेशान हो चुके हैं। गुरुवार को इस उम्मीद में आए थे कि उनकी जांच हो जाएगी, परन्तु वही हाल रहा।
अकबरपुर नगर के राघवेन्द्र सिंह, शिवम त्रिपाठी व प्रमोद कुमार आदि ने अस्पताल प्रशासन की इस उदासीनता पर गहरी नाराजगी जाहिर की। कहा कि अस्पताल में लाखों रुपए की मशीन लगी है, लेकिन तकनीकी खामी की वजह से जांच नही हो पा रही है। अस्पताल प्रशासन को इस असुविधा के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र लिखना चाहिए। जन सुविधा के लिए लगी इस मशीन का यदि लाभ नहीं मिल सकेगा तो उस पर लाखों रुपए खर्च करने का क्या औचित्य है। अस्पताल की इसी बदहाल व्यवस्था के चलते बाहर जांच केन्द्र वाले भी खूब मनमानी कर रहे हैं। एक्सरे व अन्य जांचों के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है।
विज्ञापन

डिजिटल एक्सरे सेवा तकनीकी खराबी के चलते प्रभावित चल रही है। इसके लिए ईमेल के जरिए सूचना ऊपर दी गई है। जल्द ही इंजीनियरों की टीम अस्पताल पहुंचकर उसे ठीक करेगी। कोरोना काल की वजह से टीम के आने में कुछ विलंब हुआ है।
विज्ञापन

डॉ पीएन यादव, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें