फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63 की थर्मल स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोविड-19 की अभी कोई वैक्सीन नहीं आई है। ऐसे में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एहतियात बरतना अत्यंत जरूरी है। यह अपील गुरुवार को थर्मल स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे 63 नागरिकों से की गई। कहा गया कि जागरूकता के आधार पर ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला अस्पताल परिसर स्थति मातृ शिशु विंग में प्रतिदिन आने वाले नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है। यह सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। कुल 63 नागरिक थर्मल स्क्रीनिंग के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।
डॉ. योगेश वर्मा व डॉ. प्रदीप के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने थर्मल स्क्रीनिंग की। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग के लिए आने वालों को सैनिटाइज भी किया गया। इस दौरान सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन प्रशासन का सभी नागरिकों को भी सहयोग करना होगा। अत्यंत जरूरी कार्य करने पर ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें