अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में थर्मतल स्क्रीनिंग का कार्य मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचे 29 नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। साथ ही उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव के बोर में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कहा गया कि जागरुकता के आधार पर ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दूसरे शहर व प्रांत से आने वालों की जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ शिशु विंग में थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है। यह सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा।
मंगलवार को जिला अस्पताल पहुुंचे 29 नागरिकों का मौके पर मौजूद डा. योगेश वर्मा व डॉ. मनोज शुक्ला के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम के सदस्यों ने थर्मल स्क्रीनिंग की। सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग के लिए आने वाले नागरिकों को कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें।
घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। समय समय पर साबुन से हाथ जरूर धोएं। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का न सिर्फ खुद पालन करें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। जागरूकता के आधार पर ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। कहा कि उनसे अपील की गई कि हम सभी को कोरोना से लड़ना है न कि कोरोना संक्रमितों से।