फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से ठप है सीटी स्कैन व एक्सरे, मरीज बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन व एक्स रे कराना टेढ़ी खीर हो गया है। बीते तीन दिनों से अस्पताल में सीटी स्कैन व डिजिटल एक्स रे कार्य पूरी तरह ठप है। सुचारु बिजली न मिलने के चलते ही संबंधित मशीनों का संचालन नहीं हो रहा है। इससे प्रतिदिन एक्स रे व सीटी स्कैन के लिए आने वाले मरीजों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी सीटी स्कैन व एक्स-रे के लिए आए मरीजों को मायूसी हाथ लगी। इससे मरीजों में नाराजगी हो गई। अस्पताल प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मरीजों व तीमारदारों ने कहा कि मरीजों के हित को देखते हुए मशीनों का सुचारु संचालन किया जाए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लाखों रुपये की लागत से सीटी स्कैन व डिजिटल एक्स रे की लगी अत्याधुनिक मशीनों का संचालन बीते तीन दिनों से पूरी तरह ठप है। दरअसल कोटवा महमदपुर विद्युत उपकेंद्र से अंडरग्राउंड केबल द्वारा जिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। बीते दिनों राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट अंडरग्राउंड केबल जल गई। इससे जिला अस्पताल की आपूर्ति ठप हो गई थी। अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के स्पेयर फीडर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अस्पताल को बिजली उपलब्ध कराई गई।
अघोषित कटौती व वोल्टेज में उतार चढ़ाव के चलते अस्पताल में लगी सीटी स्कैन व डिजिटल एक्स रे मशीन का सुचारु संचालन नहीं हो पा रहा है। अक्सर ऐसा होता है कि जांच के दौरान ही बिजली चली जाती है। इससे मरीजों को इंतजार करने को मजबूर होना पड़ता है। इस बीच बीते तीन दिनों से सुचारु बिजली अस्पताल को न मिलने से दोनों मशीनों का संचालन पूरी तरह ठप है। नतीजा यह है कि संबंधित जांच कराने पहुंचे मरीजों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी सीटी स्कैन व एक्स रे के लिए मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। लगभग 42 मरीज लाइन में लग गए। काफी देर बाद जानकारी दी गई कि सुचारु बिजली न होने से मशीनों का संचालन नहीं हो सकेगा। इस पर लाइन में लगे मरीजों व उनके तीमारदारों में नाराजगी उत्पन्न हो गई। अस्पताल प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि मशीनों का संचालन सुचारु रूप से हो, इसे लेकर अस्पताल प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है। खराब मौसम के बीच उन्हें बार बार अस्पताल का चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
सीटी स्कैन के लिए आए जहांगीरगंज के नीरज व रामप्रसाद ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वे बीते तीन दिन से जांच के लिए अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लग रही है। लंबी दूर कर यहां पहुंचते, लेकिन यहां आने पर पता चलता है कि जांच नहीं हो सकेगी। गयासपुर के अनुज सिंह व दोस्तपुर की साफिया बानो ने कहा कि वह एक्स रे के लिए यहां आए हुए थे। लाइन में लगे हुए थे।
काफी देर बाद बताया गया कि बिजली न होने से मशीन का संचालन नहीं हो पा रहा है। अब या तो वापस घर लौटें या फिर निजी पैथालॉजी सेंटर पर एक्सरे कराएं। जमुनीपुर के राजेंद्र, इटरौरा के चंद्रभान, कुर्कीबाजार के संतोष व अर्जुनपुर के दिलप कुमार ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अस्पताल प्रशासन को उनके हित की कोई फिक्र नहीं है। मरीजों के हित को देखते हुए अविलंब मशीनों का सुचारु संचालन शुरू किया जाए।
विज्ञापन

अंडरग्राउंड केबल के जलने से अस्पताल को सुचारु बिजली मिलने में कुछ दिक्कत हो रही है। गड़बड़ी दूर करने के लिए पॉवर कारपोरेशन को पत्र भेजा गया है।
डॉ. एसपी गौतम, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें