फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पुरानी पेंशन, वेतन विसंगति व सम्मान पर टिकीं उम्मीदें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शिक्षक एमएलसी चुनाव में पुरानी पेंशन बहाली की उम्मीद शिक्षकों के मतदान के पीछे अहम मुद्दे के रूप में सामने आई। जिले के विभिन्न ब्लॉकों में मतदान करने पहुंचे शिक्षकों ने कहा कि पुरानी पेंशन केवल सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा का सवाल नहीं, बल्कि वर्षों की सेवा के बाद सम्मानजनक जीवन से भी जुड़ी है। शिक्षकों के लिए यह चुनाव प्रतिनिधि चुनने के साथ अपनी लंबित मांगों को आवाज देने का माध्यम भी है।
विज्ञापन

शिक्षकों का मानना है कि उनका प्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए, जो सदन और शासन के सामने उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाए। पुरानी पेंशन बहाली के साथ वेतन विसंगति, पदोन्नति, सेवा शर्तों, अधिकारों और सम्मान जैसे मुद्दे भी उनकी प्राथमिकता में हैं। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि निर्वाचित प्रतिनिधि पूरे कार्यकाल में उनके हितों के लिए सक्रिय रहेंगे और समस्याओं के समाधान के लिए ठोस प्रयास करेंगे।
बोले शिक्षक
शिक्षक एमएलसी चुनाव में पुरानी पेंशन बहाली सबसे अहम मुद्दों में शामिल है। लंबे समय तक शिक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा मिलनी चाहिए। शिक्षकों की समस्याओं को सदन में मजबूती से उठाने और पुरानी पेंशन की मांग को आगे बढ़ाने वाले प्रतिनिधि की जरूरत है। - संध्या पटेल, राजकीय बालिका हाईस्कूल कहरा सलेमपुर
विज्ञापन


शिक्षक विद्यार्थियों का भविष्य बनाने के साथ समाज को दिशा भी देते हैं। इसके बावजूद उन्हें अपने अधिकारों और समस्याओं के लिए संघर्ष करना पड़ता है। शिक्षक एमएलसी को शिक्षकों की आवाज शासन तक पहुंचाने के साथ उनके सम्मान, सेवा सुरक्षा और अधिकारों के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए।
अनुपम राय, राजकीय बालिका हाईस्कूल कहरा सलेमपुर

शिक्षकों की समस्याएं केवल चुनाव के समय चर्चा तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। वेतन विसंगति, पदोन्नति और सेवा संबंधी मामलों का समयबद्ध समाधान जरूरी है। शिक्षक एमएलसी को इन मुद्दों को सदन में उठाने के साथ उनके निस्तारण के लिए भी प्रयास करना चाहिए। शिक्षकों को आश्वासन के बजाय ठोस कार्रवाई की अपेक्षा है।
अजय वर्मा, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर

शिक्षा की गुणवत्ता तभी बेहतर होगी, जब शिक्षक संतुष्ट और सुरक्षित महसूस करेंगे। बेहतर शैक्षिक माहौल के लिए उनकी व्यावहारिक समस्याओं को समझना जरूरी है। शिक्षक एमएलसी को शिक्षकों और सरकार के बीच मजबूत कड़ी बनकर काम करना चाहिए, ताकि शिक्षक हितों के साथ शिक्षा व्यवस्था में सुधार को भी प्राथमिकता मिल सके।
विज्ञापन

प्रत्यूष कुमार चौधरी, राम अवध इंटर कॉलेज बरियावन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें