फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान

Sun, 15 Sep 2024 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। खंड शिक्षा रामनगर के प्राथमिक विद्यालय खजुरिया में हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने हिंदी की महत्ता पर अपने विचार रखे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य तिथि एआरपी त्रिशूलधारी पांडेय ने कहा कि हिंदी सिर्फ हमारी भाषा ही नहीं हमारी पहचान भी है। वर्ष 1949 को संविधान सभा के बहुमत से राजभाषा घोषित की गई। तब से यह 14 सितंबर को मनाया जाता है। देश में सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा हिंदी है। इसलिए हिंदी का सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। हिंदी सिर्फ हमारी भाषा ही नहीं हमारी पहचान भी है। बाद में बच्चों ने निबंध प्रतियोगिता में हिस्सेदारी की। इसमें पहला स्थान अनुष्का को मिला। रिया गौड़ को दूसरा व पूजा यादव को तीसरा स्थान मिला। कई अन्य विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अरुण कुमार, ईशान श्रीवास्तव, रुचि, खुशबू, अनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें