इस बाबत जारी नोटिस में कहा है कि यदि इस तरह की पुनरावृत्ति फिर से होती है, तो उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। मालूम हो कि 23 जनवरी को महानिदेशक परिवार कल्याण द्वारा किए गए अस्पताल निरीक्षण के दौरान ये अनुपस्थित मिले थे।
उस समय महानिदेशक ने इनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिए थे। इसके तहत सीएमओ मेजर डॉ बीपी सिंह ने संविदा चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार गुप्त, डॉ. चन्द्रेश कुमार व डॉ मुस्तईद बेग और आयुष फार्मा दीपमणि को नोटिस जारी करते हुए उनका एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए है।
नोटिस में कहा गया कि ये सभी समय से अस्पताल में उपस्थित नहीं मिले थे। सीएमओ ने कहा है कि कि यदि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति पायी गई तो तत्काल प्रभाव से सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।