फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगाडों ने किया कार्य बहिष्कार

Sun, 02 Aug 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर थाने में तैनात होमगाडों का स्थानीय पुलिस से विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। ड्यूटी लगाने को लेकर पहले भी होमगाडों व सिविल पुलिस में तनातनी हुई थी। होमगार्ड धरने तक पर बैठ गए थे।
विज्ञापन


आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद उन होमगाडों को बदल दिया गया। अब वहां 18 नए होमगार्ड पहुंचे हैं, जिनके द्वारा भी डयूटी को लेकर विरोध शुरू कर दिया गया है। रविवार को इन सभी होमगाडों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया। उनका कहना था कि वे पहरा व चौराहे आदि की ड्यूटी नहीं करेंगे।

बहिष्कार की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना होमगार्ड जिला कमांडेंट को दी गई। उन्होंने होमगाडों से बात की। इसके बाद देर सायं होमगार्ड ड्यूटी पर वापस लौट आए। एसओ बेचूसिंह यादव ने बताया कि होमगार्ड पहरा ड्यूटी छोड़कर अन्य ड्यूटी के लिए राजी हो गए हैं। वे वापस लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें