फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 1894 जगहों पर आज जलेगी होलिका

Tue, 07 Mar 2023 07:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर-अयोध्या मार्ग के बनगवां मोड़ पर स्थापित होलिका।   -संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में 1894 स्थानों पर होलिका दहन होगा। पुलिस व राजस्वकर्मी की मौजूदगी में होने वाले कार्यक्रम की बाकायदा वीडियोग्राफी भी होगी। होली के दिन सुबह पांच से रात 12 बजे तक लगातार जलापूर्ति होगी। बिजली आपूर्ति भी 24 घंटे की जाएगी। उधर शब-ए-बरात व होली को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन





होलिका दहन को लेकर सोमवार को ही सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं। 1894 स्थलों पर मंगलवार देर शाम विधिविधान पूर्वक होलिका दहन होगा। होलिका दहन को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।




प्रत्येक होलिका दहन स्थल पर राजस्वकर्मी के साथ-साथ पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है। इनके द्वारा पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी की जाएगी। होलिका दहन के बाद पूरी जानकारी संंबंधित क्षेत्र के जिम्मेदारों को दी जाएगी।
विज्ञापन








होली के दिन सुचारू जलापूर्ति के लिए नगर पालिका व नगर पंचायत प्रशासन ने कमर कस ली है। नगर पालिका अकबरपुर की अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि होली के दिन सुबह पांच से रात 12 बजे तक लगातार जलापूर्ति की जाएगी।




भरे हुए 12 टैंकर पानी की टंकियों के निकट खड़े किए जाएंगे। चार अतिरिक्त मोटर को भी रिपयेर करा दिया गया है। यदि कहीं मोटर जलता है तो उसके स्थान पर तत्काल मोटर लगाकर जलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।




इसी प्रकार नगर पालिका टांडा व जलालपुर क्षेत्र तथा नगर पंचायत इल्तिफातगंज, अशरफपुर किछौछा, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के लोगों को भी होली के दिन बेहतर ढंग से पानी उपलब्ध कराया जाएगा।







होलिका दहन व होली के लिए उपभोक्ताओं को अनवरत बिजली उपलब्ध कराने के लिए पावर कार्पोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों ने जरूरी तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर लीं।




अधिशाषी अभियंता विद्युत अकबरपुर अनूप कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद से होली के दिन तक लगातार बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। सभी कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। यदि कहीं कोई गड़बड़ी होगी तो उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें