अंबेडकरनगर। जलालपुर के वाजिदपुर बहरवा में सोमवार देर रात अराजकतत्वों ने निर्धारित समय से पहले होलिका में आग लगा दी। संवेदनशील स्थल होने के कारण देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
इंस्पेक्टर अजय प्रताप यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि मौके पर पहुुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। इसके बाद जलाई गई होली की लकड़ियोें को हटाकर दूसरी लकड़ियां लगवाई और मुहूर्त के अनुसार होलिका दहन करवाया।
महरुआ इलाके के मंशापुर करौना गांव में मंगलवार रात पुलिसकर्मियों ने निर्धारित समय से पहले होली जलाने की बात कही। इस पर लोगों ने एक बजे होलिका दहन की बात कही। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों में विवाद हो गया। एसओ महेंद्र सरोज पहुंचे तो ग्रामीणों ने पुलिसकर्मी पर मोबाइल छीनने व पिटाई का आरोप लगाया। उन्हाेंने समझाकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद तय समय पर होलिका दहन हुआ।