विद्युतनगर। टांडा नगर के श्री झारखंड महादेव मंदिर छज्जापुर परिसर में रविवार देर शाम होली जुलूस कमेटी टांडा की बैठक हुई। इस दौरान होलिका दहन और जुलूस की तिथि तय की गई। कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि दो मार्च की रात 1 से 2 बजे के बीच होलिका दहन किया जाएगा। तीन मार्च को सूतक लगने के कारण रंगोत्सव चार मार्च को मनाया जाएगा।
सभासद घिसियावन मौर्य ने बताया कि चार मार्च को मंदिर परिसर से भव्य होली जुलूस निकलेगा। जुलूस मछली पुल, चौक, हयातगंज, जुबेर चौराहा, छोटी बाजार, सकरवाल, ताज टॉकीज, आदर्श जनता चौराहा और अलीगंज मार्ग से होते हुए पुनः मंदिर के पास समाप्त होगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि परंपरागत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इनके साथ जुलूस आगे बढ़ेगा।