अंबेडकरनगर। अकबरपुर-बसखारी मार्ग पर बाईपास के पास मैजिक वाहन की टक्कर लगने का विरोध करने पर कार चालक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने हजारों रुपये छीन लिए।
सम्मनपुर क्षेत्र के पहाड़पुर टड़वा निवासी मोहम्मद फैज रविवार देर शाम लखनऊ से कार लेकर लौट रहा था। बसखारी बाईपास से बरियावन की तरफ बढ़ने पर सामने से आ रहे मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। इससे कार को क्षतिग्रस्त हो गई। इस पर मोहम्मद फैज ने मैजिक चालक से विरोध दर्ज कराया तो वह मारपीट पर अमादा हो गया। उसने फोन करके कई लोगों को बुला लिया।
उन्होंने मोहम्मद फैज की पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर उसे बचाया। फैज का आरोप है कि हमलावरों ने उसकी जेब में 5500 रुपये छीन ले गए। हमलावरों ने सड़क पर काफी देर तक हंगामा किया। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने शाह मोहम्मद उर्फ छोटे निवासी कुर्की बाजार के अलावा आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।