फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हिस्ट्रीशीटर को 1.4 किलो गांजे के साथ दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मालीपुर। मालीपुर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 1.4 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बाइक भी बरामद हुई, जिसे सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जिंदासपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर बाइक सवार जयनारायण दूबे उर्फ डब्बू निवासी तिवारी कॉलोनी मालीपुर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी बाइक की डिकी से 1400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।
थाना प्रभारी शशांक शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ चोरी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट समेत 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी कई बार मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें