फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन ने ग्रामीण को रौंदा

Sun, 08 Jan 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : symbolic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र मालीपुर अंतर्गत इटौरा गांव में शनिवार देर रात लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले एक ग्रामीण को किसी तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी परिवारीजनों को रविवार सुबह हुई। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्धा समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से वृद्धा को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। तीन में से दो घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार इटौरा गांव निवासी हौसिला (50) पुत्र खेलई शनिवार देर रात लघुशंका के लिए घर से बाहर निकला हुआ था। इसी बीच किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

रविवार सुबह जब परिवारीजन सोकर उठे तो उन्हें हौसिला बिस्तर पर नहीं मिला। जब वे घर से बाहर निकले तो सामने ही सड़क पर उसका शव पड़ा दिखाई दिया। इससे उनमें कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ बेचूराम यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


 उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पवित्र शिवबाबा क्षेत्र निवासिनी मंगलादेवी (68) पत्नी अनंतराम रविवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मठिया निवासी रघुवीर (40) पुत्र निरंजन शनिवार देर शाम बाइक से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रघुवीर ने हेलमेट लगा रखा था।

वहीं, टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सद्दरपुर निवासी संजय (28) पुत्र रामचंदर रविवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था। यदि हेलमेट लगाया होता तो सिर की चोट से बचा जा सकता था। उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इनके अलावा अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कालेपुर निवासी उमाशंकर (36) पुत्र नंदलाल शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें