फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वरासत तो कोई नाम संशोधन के लिए लगा रहा चक्कर

Sun, 06 Oct 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर तहसील में समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनते अधिकारी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। समस्याओं के निस्तारण के लिए फरियादी बार-बार बड़ी उम्मीदों के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंच रहे हैं, लेकिन ज्यादातर को मायूसी ही हाथ लग रही है। कोई समस्या के निस्तारण के लिए आठ बार चक्कर लगा रहा तो कोई वरासत के लिए डेढ़ वर्ष से दौड़ रहा। आलम यह है कि सिर्फ नाम में संशोधन के लिए कराने को लेकर पीड़ित न सिर्फ संपूर्ण समाधान दिवस बल्कि संबंधित कार्यालय का चक्कर लगा रहा। शनिवार को टीम ने अलग-अलग तहसील मुख्यालय पर पहुंचे फरियादियों से बातचीत की तो कुछ इस प्रकार उनका दर्द छलका।
विज्ञापन


डेढ़ वर्ष से नहीं हो पा रही वरासत
तहसील क्षेत्र अकबरपुर के बभनगवां निवासी लीलावती शनिवार को अकबरपुर तहसील पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। कहा कि कहा कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले उसके पिता का निधन हो गया। कोई भाई नहीं है। ऐसे में पिता की भूमि हमारे नाम चढ़नी है। स्थानीय प्रशासन से लेकर एक दर्जन से अधिक बार संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत दर्ज कराई लेकिन अब तक नाम नहीं चढ़ सका।


शिकायत के बाद भी नहीं हटा कब्जा
उम्मरपुर के सुनील कुमार ने कहा कि ग्राम समाज की भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। इसे हटाने के लिए जिम्मेदारों से शिकायत करने के साथ ही चार बार संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत दर्ज कराई। एक बार फिर से शिकायत दर्ज कराई है। उम्मीद है कि इस बार जिम्मेदार गंभीरता जरूर दिखाएंगे और संबंधित भूखंड से कब्जा हटेगा।
विज्ञापन



देते आ रहे सिर्फ प्रार्थना पत्र
तहसील मुख्यालय जलालपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराकर बाहर निकले सोहगूपुर के नसीम ने कहा कि छह बार प्रार्थनापत्र दे चुके हैं लेकिन अब तक समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है। कहा कि घरौनी में संशोधन के लिए बार बार जिम्मेदारों के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अब तक संशोधन नहीं हो सका है।



नहीं मिली वृद्धा पेंशन
जलालपुर के करमिसिरपुर निवासी बुजुर्ग मोलऊ ने कहा कि उन्हें अब तक वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं मिल सका है। इसके लिए कई बार आवेदन भी किया, लेकिन जिम्मेदारों ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। इस संबंध में तीन बार संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। आज इस उम्मीद में आए हैं कि इस बार समस्या का निस्तारण हो जाएगा।

353 में सिर्फ 23 शिकायतों का हुआ निस्तारण
जिले के सभी पांच तहसील मुख्यालयों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल 353 फरियादियों ने संबंधित तहसील मुख्यालय पहुंचकर समस्या दर्ज कराई। 23 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। आलापुर में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे डीएम अविनाश सिंह ने जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। जो शिकायतें लंबित हैं उनका अविलंब निस्तारण हो। यहां कुल 107 शिकायतें आईं। छह का मौके पर निस्तारण हुआ। इसके अलावा जलालपुर में 87 शिकायतों की तुलना में छह, टांडा में 29 शिकायतों में पांच, भीटी में 45 शिकायतों में चार जबकि अकबरपुर में 85 शिकायतों की तुलना में दो शिकायतों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें