फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लगातार दूसरे दिन झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विकासखंड बसखारी के प्राथमिक विद्यालय साबुकपुर के परिसर में बारिश के कारण भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में लगातार दूसरे दिन भी झमाझम बारिश हुई। सोमवार को सुबह से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में रुक-रुककर हुई बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को उमस व गर्मी से राहत दिलाई। वहीं, खेतों में पर्याप्त पानी पहुंचने से धान की रोपाई ने रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि दूसरी ओर कई गांवों में जलभराव ने लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

अकबरपुर शहर में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश होती रही। दोपहर करीब दो बजे तक यह सिलसिला बरकरार रहा। रफ्तार भले ही कम हो लेकिन कई घंटों तक बारिश होने से काफी राहत मिली। अकबरपुर के गौहन्ना बाईपास पर जलभराव के कारण लोगों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। यहां सरकारी के साथ निजी बसों का ठहराव होता है। ऐसे में यात्रियों को खड़े होने की भी जगह नहीं मिल रही है।
शहर के कई अन्य प्रमुख मार्गों के भी यही हालात रहे। जलालपुर संवाद के अनुसार क्षेत्र में सुबह से तेज बारिश हुई। मगुराडीला सैखवलिया गांव में लगातार बारिश के चलते गलियों, रास्तों और खेतों में पानी भर गया है। जलभराव के कारण ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है। गांव के प्रवीण और कुलदीप ने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन मौके पर समस्या का समाधान किए बिना ही शिकायत का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

सुलेमपुर संवाद के अनुसार क्षेत्र में किसानों ने धान की रोपाई का काम तेज कर दिया है। किसान पूरे उत्साह के साथ खेतों में जुटे हैं। आलापुर, टांडा, राजेसुल्तानपुर और भीटी क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक रुक-रुककर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें