फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जलालपुर में भीषण जाम, लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर में बृहस्पतिवार को लोगों को दिन भर जाम से जूझना पड़ा। बारिश के बीच लगे जाम से लोगों को काफी परेशानी हुई। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। इससे दिन-प्रतिदिन मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

जलालपुर में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सड़कों का समुचित विस्तार न होने से जाम की समस्या गहराती जा रही है। जाम का मुख्य स्थान रजिस्ट्री कार्यालय मोड़ है। यहां टांडा व शाहगंज की तरफ से बड़े वाहनों के आ जाने पर मुड़ने में काफी दिक्कत होती है। सड़क पर यातायात का दबाव अधिक होने से कुछ ही में देर में वाहन रेंगने लगते हैं। इससे लोगों को कई बार घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है।
बृहस्पतिवार दोपहर एक घंटे से ज्यादा समय तक लगा रहा। 300 मीटर की दूरी पर स्थित तहसील, नगर पालिका कार्यालय, पशु चिकित्सालय, कोतवाली व बैंक शाखा तक पहुंचने के लिए आधे घंटे से अधिक का समय लगा। सबसे ज्यादा मुश्किल चार पहिया वाहन सवार लोगों को हुई। जाम न लगे इसके लिए दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती है लेकिन अक्सर स्थिति उनके नियंत्रण के बाहर हो जाती है। बृहस्पतिवार को भी भीषण जाम लग जाने पर कोतवाली से पुलिसकर्मियों को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन


बाईपास या फिर नो एंट्री की हो व्यवस्था
नगर निवासी राकेश कुमार, संजय कुमार, संतोष कुमार व अनुराग आदि लोगों का कहना है कि नगर को जाम के संकट से उबारने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। अकबरपुर मार्ग स्थित मैनपुर से रामगढ़ रोड पर गौराकमाल गांव तक यदि बाइपास बन जाता तो जाम से काफी हद तक राहत मिल जाती। जब तक यह व्यवस्था नहीं हो रही तब तक दिन में नगर के अंदर बड़े वाहनों का प्रवेश रोकने की जरूरत है। शहर के बीच सब्जी मंडी होने से दिन भर बड़े वाहनों का आवागमन लगा रहा है। टांडा, शाहगंज, अकबरपुर की तरफ से बड़ी संख्या में बड़े वाहन गुजरते हैं। यदि दिन के समय इनके आवागमन पर रोक लगा दी जाए तो भी जाम से राहत मिल सकती है।

कराए जा रहे जरूरी प्रबंध
नगर में जाम न लगे इसके लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जाम के संकट से निजात दिलाने के लिए जल्द ही पटरियों से अतिक्रमण हटवाने का भी अभियान चलाया जाएगा। दुकानदारों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं कि पटरियों पर अतिक्रमण न करें। - हरिशंकरलाल एसडीएम, जलालपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें