फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से मानदेय न मिलने पर स्वास्थ्य कर्मी भड़के

विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल परिसर में मानदेय न मिलने से नाराज प्रदर्शन करते स्वास्थ्यकर्मचारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की ओर से मंगलवार को जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। कहा कि बीते दो माह से मानदेय नहीं मिला, जब भी शिकायत दर्ज कराई तो सिर्फ आश्वासन ही दिया गया। मानदेय भुगतान न होने से विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि शीघ्र ही भुगतान नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्य का बहिष्कार करने के दौरान अध्यक्ष वंशमणि पांडेय ने कहा कि संविदा कर्मचारी की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। बीते दो माह से मानदेय नहीं मिला है। जब भी जिम्मेदारों से शिकायत की जाती है, तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। मानदेय भुगतान न होने से संविदा कर्मचारियों के समक्ष विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। डा. संगीता सिंह, साधन, सीमा, प्रियंका, बबिता, मनीष ने कहा कि एक तरफ दो माह से मानदेय नहीं मिला है, उस पर से मनमाने ढंग से स्थानांतरण कर दिया गया है। इससे विभिन्न प्रकार की मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें