फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण बूस्टर डोज लेने में स्वास्थ्य कर्मी साबित हो रहे फिसड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना की बूस्टर डोज लेने में स्वास्थ्य कर्र्मी ही फिसड्डी साबित हुए हैं। कोरोना की पहली डोज लगवाने वाले 12 हजार 581 हेल्थ वर्कर्स में से सिर्फ 7958 ने ही बूस्टर डोज ली है। स्वास्थ्य कर्मियों के मुुकाबले बूस्टर डोज लेने में फ्रंट लाइन वर्कर्स ज्यादा जागरूक निकले। ऐसे 16 हजार 437 फ्रंट व्यक्तियों ने प्रथम डोज ली थी। इनमें से 15 हजार 957 प्री कॉशन डोज ले चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना से जंग जीतने में प्री कॉशन डोज को लेकर स्वास्थ्य कर्मी ही गंभीर नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके द्वारा बूस्टर डोज लगवाने में रुचि नहीं ली जा रही है। यह हाल तब है, जब इन्हीं स्वास्थ्यकर्मियों पर नागरिकों के बीच दूसरी डोज व बूस्टर डोज को लेकर जागरूकता अभियान चलाने व उन्हें तैयार करने की जिम्मेदारी है।
जनपद में 12 हजार 281 हेल्थ वर्कर्स ने कोरोना की पहली, जबकि 12 हजार 109 ने दूसरी डोज ले रखी है। मौका जब बूस्टर डोज लेने का आया, तो लगभग 40 प्रतिशत कर्मचारियों ने कन्नी काट रखी है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक सिर्फ 7958 चिकित्साकर्मी ने ही बूस्टर डोज लगवाई है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को लेकर जिम्मेदारी से काम करने वाले 16 हजार 437 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने कोरोना की पहली, जबकि 16 हजार 421 वर्कर्स ने दूसरी डोज लगवाई थी। बूस्टर डोज लगवाने में भी यह लोग पीछे नहीं रहे। लगभग 16 हजार फंट लाइन वर्कर्स ने आगे बढ़कर प्री कॉशन डोज भी लगवा लिया।
हेल्थ वर्कर्स की ही तरह बुजुर्गों को भी प्री कॉशन डोज लेने में रुचि नहीं दिखी। दो लाख 36 हजार 893 बुजुर्गों ने कोरोना की पहली डोज ली थी, लेकिन सिर्फ 14 हजार 25 बुजुर्गों ने ही अब तक बूस्टर डोज ली है।
18 से 44 आयु वर्ग के 1738 व्यक्तियों ने ही अब तक बूस्टर डोज ली है। इनके लिए दरअसल बीते दिनों ही यह सुविधा शुरू हुई है। फिर भी उम्मीद के अनुरूप तेजी नहीं आ रही है। इस आयु वर्ग के 11 लाख 60 हजार 384 व्यक्तियों ने कोरोना की पहली खुराक ली थी। 45 से 59 वर्ष के 1592 यक्तियों ने ही प्री कॉशन डोज ली है, जबकि इसी आयु वर्ग के तीन लाख 86 हजार 601 व्यक्तियों ने कोरोना की पहली खुराक ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें