फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2201 जरूरतमंदों को जल्द ही मिलेगा पीएम आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नवसृजित नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज के चार हजार से अधिक पात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इनकी तुलना में 2201 पात्रों के लिए डीपीआर शासन को भेज दिया गया है। इसमें नगर पंचायत जहांगीरगंज के 989, जबकि राजेसुल्तानपुर के 1212 पात्र शामिल हैं। इसके अलावा 1886 आवेदकों के सत्यापन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सत्यापन के बाद संबंधित पात्रों का भी डीपीआर शासन को भेज दिया जाएगा, जिससे उन्हें सुचारु रूप से पक्के आवास का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

आलापुर तहसील क्षेत्र के राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज के पात्रों को प्रधानमंत्री आवासीय योजना शहरी का लाभ मिलने का रास्ता लगभग एक वर्ष पहले उस समय साफ हो गया था, जब इन दोनों को नगर पंचायत का दर्जा मिला था। हालांकि जरूरी प्रक्रियाएं पूरी न होने पर लगभग छह माह से नवसृजित दोनों नगर पंचायत के नागरिकों को न तो शहरी और न ही ग्रामीण योजनाओं का ही लाभ मिल पा रहा था।
नगर पंचायत सृजन की जब सभी प्रक्रियाएं पूरी हुई, तो इसके बाद इन दोनों नगर पंचायत के नागरिकों को कई मामलों में शहरी जैसी सुविधाएं मिलने लगीं। अब प्रधानमंत्री आवासीय योजना शहरी का लाभ भी दोनों नगर पंचायत के पात्रों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

पक्के आवास में रहने का सपना पूरा करने के लिए प्रथम चरण में लगभग तीन हजार ने आवेदन किया हुआ है। सत्यापन के बाद पात्र मिले 2201 का डीपीआर शासन को भेज दिया गया। इसमें नगर पंचायत जहांगीरगंज में 989 तथा राजेसुल्तानपुर में 1212 पात्र शामिल रहे। इस बीच इन दोनों पंचायतों में 1886 पात्रों ने भी पक्के आवास के लिए आवेदन किया था।
इन आवेदकों को भी योजना का लाभ सुचारु रूप से मिल सके, इसके लिए आलापुर एसडीएम व अधिशाषी अधिकारी राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज को सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सत्यापन के बाद पात्र मिलने वालों का डीपीआर भी शासन को भेज दिया जाएगा।
राजेसुल्तानपुर के वसुधा सिंह वार्ड निवासी भीम सिंह, बब्लू, मोहम्मद शाहिद अंसारी व विनोद प्रजापति ने कहा कि नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद कई माह तक शहरी सुविधाएं नहीं मिल सकी थीं। लंबे इंतजार के बाद अब सुविधाओं का मिलना प्रारंभ हो गया है।
पक्के आवास में रहने का सपना शीघ्र ही अब पूरा होने वाला है। सुनीता सोनकर, विवेक सिंह, सुरेश मद्धेशिया, हरिश्चंद्र गौतम, सुल्तान अहमद ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि अब पात्रों को शहरी योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से मिलेगा। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी मुख्य रूप से शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें