फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सेहत महकमा सतर्क, सीएचसी में पांच-पांच बेड आरक्षित

Wed, 30 Oct 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दीपावली पर्व को देखते हुए जिले के सभी नौ सीएचसी पर पांच-पांच बेड आरक्षित किए गए हैं। साथ ही 24 घंटे चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा कुछ चिकित्सक को ऑन कॉल भी रखा गया है। जो जरूरत पड़ने पर अस्पताल पहुंचकर इलाज करेंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चिकित्सकों की इमरजेंसी तैनाती के बाद सीएमओ कार्यालय ने जिले के नौ सीएचसी में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पांच-पांच बेड आरक्षित करने के निर्देश जारी किए हैं। सभी प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि इमरजेंसी में सभी प्रकार की दवाओं को रखा जाए, जिससे इलाज में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही कहा गया कि मरीज की स्थिति गंभीर हो तो उसे तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा जाए।

बच्चों को लेकर रहें सावधान
अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने कहा कि दीपावली पर्व के समय बच्चों को बड़े पटाखों से दूर रखें। बाजारों में बिकने वाले सुतली बम, रॉकेट, फुलझड़ी को आग लगाने से पहले बच्चों को सुरक्षित स्थान पर बैठा दें। क्योंकि तेज आवाज के कारण बच्चों को दिक्कत हो सकती है। रॉकेट और फुलझड़ी से निकलने वाला कार्बन कभी-कभी नजदीक खड़े हुए बच्चों की आंख में पड़ने से काफी नुकसान होता है। एसे में पटाखा फोड़ते समय यह सावधानी बरती जाए कि कोई बच्चा आसपास न रहे।
विज्ञापन


सभी को हैं निर्देश
सभी सीएचसी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अस्पताल में पांच बेड आरक्षित कर लें जिससे किसी भी अप्रिय घटना से आसानी से निपटा जा सके। इसकी निगरानी भी मुख्यालय से की जाएगी। - डॉ. राजकुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें