फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पीजी कॉलेज में किया स्वास्थ्य परीक्षण

Sun, 07 Dec 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति के तहत शनिवार को शहर स्थित बीएन केबी पीजी कॉलेज में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बीए, एमए व बीएड की 50 से अधिक छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिला अस्पताल की आरबीएसके टीम से दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम शामिल हुई। इसमें हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, बीएमआई, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण व महिला स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का परीक्षण किया गया। इसके अलावा छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किया। इस दौरान प्राचार्या प्रो. शुचिता पांडेय, मिशन शक्ति प्रकोष्ठ प्रभारी सुमित्रा पटेल, डॉ.शिप्रा सिंह, डॉ. सुधा वर्मा, डॉ. पीसी वर्मा, एनएम ज्योति, इजहार अहमद, मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें