फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पांच लाख से सुधारा जाएगा सीएचसी का ऑपरेशन थियेटर

Mon, 02 Oct 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के ऑपरेशन थियेटर को सुधारा जाएगा। ऑपरेशन टेबल के साथ अन्य जरूरी उपकरण खरीदे जाएंगे। इसके लिए सीएचसी को पांच लाख रुपये मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी डीएम अविनाश सिंह ने सोमवार को सीएचसी के निरीक्षण के दौरान दी। सीएचसी पहुंचे डीएम ने उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चिकित्सकों ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर के उपकरण ठीक नहीं होने के चलते उपचार पर असर पड़ता है। कई उपकरण बदलने की जरूरत बताई। इस पर डीएम ने आपरेशन थिएटर के लिए टेबल व अन्य उपकरण खरीदने के लिए पांच लाख रुपये मुहैया कराने का वायदा किया।
डीएम ने सीएचसी परिसर में इंटरलाकिंग लगाने के साथ क्षतिग्रस्त चारदीवारी को ठीक कराने का निर्देश दिया। इसके साथ सीएचसी पर होने वाली जांचों के बारे में बोर्ड लगाने की सलाह दी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने ओपीडी व प्रसूता कक्ष में मरीजों से बात कर उपचार के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

डीएम ने मरीजों को सभी स्वास्थ्य सुविधाओं मुहैया कराने के चिकित्सकों को निर्देश दिए। उन्होंने हेल्थ एटीएम को सीएचसी के बाहर हिस्से में लगाने का सुझाव दिया। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ उदयचंद यादव के साथ अन्य चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें