फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र का छज्जा गिरा

Fri, 15 Sep 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
रामनगर पीएचसी परिसर में गिरा भवन का छज्जा। 
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में नवनिर्मित पब्लिक हेल्थ यूनिट का छज्जा शुक्रवार को ढह गया। इस हादसे ने भवन निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा कर दिया है। स्थानीय लोगों ने निर्माण की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रामनगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में करीब 40 लाख रुपये की लागत से पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कराया जा रहा है। भवन का निर्माण अंतिम चरण में है। इस बीच शुक्रवार को भवन का बाहरी छज्जा अचानक ढह गया। गनीमत यह रही कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया।
इससे भवन निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे रहे हैं। रामनगर के पंकज कुमार, राजकुमार, शिवनायक, रामपूजन आदि ने भवन निर्माण की जांच कराने की मांग की है। उधर, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. आशीष राय ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर इस बारे में अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें