जलालपुर (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर थाना क्षेत्र ई-रिक्शा से हुई भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा गोलपुर के पास हुआ। सम्मनपुर क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी अखिलेश (32) बृहस्पतिवार शाम को बाइक से जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे ई-रिक्शा से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल अखिलेश को स्थानीय नागरिकों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताकि युवक हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई।