अंबेडकरनगर। जनपद न्यायालय में बृहस्पतिवार को हेल्थ एटीएम शुरू हो गया। एनटीपीसी की ओर से उपलब्ध कराए गए हेल्थ एटीएम का जनपद न्यायाधीश रामसुलीन सिंह व डीएम अविनाश सिंह ने लोकार्पण किया। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि न्यायालय परिसर में हेल्थ एटीएम से न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य की जांच कराने में आसानी होगी। इस मौके पर एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक बीसी पलेई, बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी, मंत्री हरगोविंद यादव के साथ कई न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता मौजूद थे।