फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लगे विशेष शिविर में बना गोल्डन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत शुक्रवार को जिला अस्पताल में शिविर का आयोजन हुआ। इसमें पहुंचे 20 पात्रों का गोल्डन कार्ड बनाया गया। दो दिवसीय शिविर का शुक्रवार को शुभारंभ करते हुए सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने पात्रों से आह्वान किया कि वे स्मार्ट कार्ड जरूर बनवाएं, जिससे उन्हें योजना का सुचारु लाभ मिल सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वर्ष 2011 की सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना की सूची में शामिल पात्रों का प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाए जाने का कार्य चल रहा है। योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज का प्राविधान है। योजना का लाभ दिलाने के लिए बीमा कार्ड बनाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला अस्पताल में शिविर के माध्यम से पहुंचे पात्रों का कार्ड बनाया गया।
शिविर का शुभारंभ करते हुए सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने पात्रों से अपील करते हुए कहा कि योजना का समुचित लाभ लेने के लिए गोल्डन कार्ड जरूर बनवाएं। कहा कि कार्ड के माध्यम से परिवार के पांच सदस्यों का पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज सुनिश्चित होता है। कहा कि शासन द्वारा संचालित इस योजना का सभी को बढ़ चढ़कर लाभ उठाना चाहिए। पात्रों से आह्वान किया कि योजना के लाभ में यदि किसी भी प्रकार की मुश्किल हो, तो इसकी शिकायत जिम्मेदारों से करें। उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि दो दिवसीय शिविर के पहले दिन जिला अस्पताल पहुंचे 20 पात्रों का गोल्डन कार्ड बनाया गया। शनिवार को भी शिविर के माध्यम से कार्ड बनाया जाएगा। बताया कि जिले में अब तक लगभग सवा लाख गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। लगभग साढ़े छह लाख पात्रों का गोल्डन कार्ड बनना अभी शेष है। इसी प्रकार शिविर के माध्यम से उनका भी स्मार्ट कार्ड बनाया जाएगा। इस दौरान सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. मुकुल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें