फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य टीम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से जाना स्वास्थ्य सेवाओं का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संकट को देखते हुए शुक्रवार को केंद्रीय टीम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा जिला अस्पताल का हाल जाना। इस दौरान साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था, सैनिटाइजेशन व्यवस्था के साथ ही अभिलेखों पर चर्चा की। साथ ही स्टाफ से जरूरी जानकारी भी हासिल की। जिम्मेदारों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि कोरोना संक्रमण को देखते शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पूरी तरह पालन किया जाए। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य टीम ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का ऑनलाइन जायजा लिया। बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष केंद्रीय स्वास्थ्य टीम जिला अस्पताल पहुंचकर स्थलीय जायजा लेती थी। इस बार कोरोना संकट को चलते टीम ने स्थलीय निरीक्षण करने की बजाए वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की। जिला अस्पताल के परामर्शदाता डॉ. रवि वर्मा ने टीम को सभी जरूरी जानकारियां दी। टीम ने अभिलेखों को देखने के साथ ही साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया।
साथ ही मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी हासिल की। टीम के सदस्यों ने जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। कोरोना संकट को देखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जाएं। मरीजों व उनके तीमारदारों को सैनिटाइज किया जाए। साथ ही मास्क की अनिवार्यता पर जोर दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अस्पताल में तैनात डॉ. हर्षित ने बताया कि टीम को सभी प्रकार की व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें