अबेडकरनगर। जिले के चार राजकीय हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापिकाओं की तैनाती कर दी गई है। राजकीय बालिका हाईस्कूल तरौली मुबारकपुर की प्रधानाध्यापिका डॉ. सुमन यादव को हाईस्कूल बड़ेपुर जलालपुर में स्थानांतरित किया गया है।
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ककराला शाहजहांपुर में तैनात निशा को जिले के राजकीय हाईस्कूल अशरफपुर बरवा में तैनात किया गया है। स्नेहलता का राजकीय हाईस्कूल महुली संत कबीरनगर के लिए स्थानांतरण संशोधित करते हुए राजकीय हाईस्कूल डिहवा मोहिद्दीनपुर में तैनाती दी गई है। वर्तमान में स्नेहलता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेवाना में कार्यरत हैं। जीजीआईसी अकबरपुर की कार्यवाहक प्रधानाचार्य विद्या देवी को जिले के राजकीय हाईस्कूल चंदनपुर में नई तैनाती दी गई है। पदोन्नति के बाद इनका स्थानांतरण चित्रकूट के राजकीय हाईस्कूल बियावल किया गया था। इसे संशोधित किया गया है। अब सरोज को राजकीय हाईस्कूल एल्हा चित्रकूट के स्थान पर राजकीय बालिका हाईस्कूल तरौली मुबारकपुर में तैनात किया है। डीआईअेाएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि रिक्त पद होने से काम प्रभावित हो रहा था। जल्द ही इन्हें कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।