अंबेडकरनगर। अकबरपुर में तैनात मुख्य आरक्षी आनंद यादव के बेटे आर्यन चंद्र ने नीट की परीक्षा में ऑल इंडिया 475 रैंक हासिल की है, वह मूल रूप से जिला देवरिया स्थित तहसील बरहज के गांव तेलिया कला के रहने वाले हैं।
आर्यन चंद्र ने बताया कि 720 में 619 अंक हासिल करने पर परिवार के लोग खुश हैं। आगे मरीजों की सेवा करके देश के काम आ सकूं, यही एक सपना है। परीक्षा की तैयारी उन्होंने स्वयं की थी। जलालपुर के मालीपुर निवासी अवनीश चौहान (20) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2025 में 524 अंक प्राप्त कर 28,500वीं रैंक हासिल की है।
यह सफलता उन्होंने दूसरे प्रयास में प्राप्त की है। इन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा वर्ष 2023 में बीबीडी इंटर कॉलेज जलालपुर से यूपी बोर्ड से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उनके पिता राम प्रभात चौहान किसान हैं। बताया कि पहली बार अच्छी रैंक नहीं आ पाई थी। लेकिन सपना डॉक्टर बनने का ही था। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि वह बाहर जाकर पढ़ाई कर पाता। इसलिए घर में ही रहकर पढ़ाई की।