फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तमंचा लहराने में हर्ष को लगी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी। क्षेत्र के मुर्गी फार्म पर शुक्रवार देर रात चिउंटी पारा निवासी हर्ष सिंह (20) उर्फ भोले को बदमाशों ने गोली नहीं मारी थी, बल्कि अवैध असलहे के प्रदर्शन के दौरान उनके पेट में गोली लगी थी। शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज से उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ट्राॅमा सेंटर में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

हर्षित सिंह (19) शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे जिला पंचायत सदस्य भीटी के प्रतिनिधि अभिषेक सिंह उर्फ सिंटू के मुर्गी फार्म पर गए थे। यहां उनके साथ उनके तीन-चार दोस्त और मौजूद थे। वहीं, पर अवैध असलहा के प्रदर्शन को लेकर गोली चलाते समय गोली उनके पेट के बाएं हिस्से में जा लगी थी। हादसे के बाद परिजन उनको लेकर सीएचसी भीटी गए थे, जहां हालत गंभीर देख पहले जिला अस्पताल और इसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर भेज दिया गया था। थानाध्यक्ष कृष्ण बली सिंह ने बताया कि तमंचा उसके दोस्त का था, जिसे वह देख रहा था। इसी दौरान फायर होने से गोली लगी थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें