फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हंसवर ने मारी बाजी

विज्ञापन
जलालपुर के बड़ेपुर औघड़ बाबा मेलाहिया बाग में कबड्डी प्रतियोगिता में दाव लगाता ​खिलाड़ी। स्रोत आय
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सरदार पटेल स्पोर्टिंग क्लब तत्वाधान में जलालपुर के बड़ेपुर औघड़ बाबा मेलाहिया बाग में जिला स्तरीय एकदिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने किया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नगद धनराशि मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा व विशिष्ट अतिथि डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने प्रदान किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें हंसवर की टीम विजेता रही। आयोजन समिति के अध्यक्ष पंकज वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर आदर्श चौधरी, अशोक उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष कृष्ण अग्रहरि, अंकित सुंदरम, अंकुर, चंदन, राज हंस, अभिषेक, हिमांशु के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें