फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में घुसने से रोकने पर बिचौलियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उपसंभागीय परिवहन कार्यालय में शुक्रवार को बिचौलियों ने जमकर हंगामा किया। गेट पर मौजूद होमगार्ड को गेट खोलने के लिए धमकाया भी गया। काफी देर तक चले हंगामे से आम लोग भी अंदर प्रवेश नहीं कर सके। इससे उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बाद में पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उपसंभागीय परिवहन कार्यालय में बिचौलियों की दखल अंदाजी बढने से आम जनमानस को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। हालांकि इसमें विभागीय कर्मचारियों की भी शह रहती थाी। इसे लेकर कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन बिचौलिए के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। तमाम शिकायतों के बीच बीते दिनों सीओ धर्मेन्द्र सचान के नेतृत्व में उपसंभागीय कार्यालय में छापा मार व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया था। इस दौरान कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को सुचारू रखने तथा बगैर कार्य के किसी को प्रवेश न देने का सख्त निर्देश दिया गया था। प्रशासन के सख्ती के बाद इस बीच एआरटीओ केएन सिंह ने कार्यालय में बिचौलियों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है। उन्हीं लोगों को सिर्फ कार्यालय में जाने की अनुमति है, जिनका फोटो फार्म पर लगा होगा।
इस बीच शुक्रवार को प्रवेश न दिए जाने पर बिचौलियों ने उपसंभागीय कार्यालय गेट के समक्ष जमकर हंगामा काटा। प्रवेश न देने पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को धमकी भी दी गई। हालांकि होमगार्ड ने गेट नहीं खोला। इस बीच विभिन्न कार्यों से आए आम लोगों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। काफी देर तक चला हंगामा पुलिस कर्मियों के पहुंचने के बाद शांत हो सका। बिचौलियों को कार्यालय के भीतर प्रवेश न देने के निर्णय पर लोगों ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

उधर, बाद में आरई विपिन कुमार ने विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर वाहनों की जांच की। वाहनों के फिटनेस जांचने के साथ ही चालकों के डीएल आदि का निरीक्षण किया। चालकों को निर्देश दिया कि बस संचालन में किसी प्रकार की मनमानी न की जाए। बसों में क्षमता से अधिक बच्चों न बैठाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें