फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता की सेवा करना सबसे बड़ा कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। आलापुर विधानसभा क्षेत्र के नरवरपट्टी पटखौली में मातृ-पितृ पूजन दिवस रविवार को उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा व विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास बैंक निदेशक यमुना प्रसाद चतुर्वेदी व जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडेय रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता-पिता का पूजन कर किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव ने कहा कि माता-पिता की सेवा करना ही सबसे बड़ा कर्म है। जिनकी सेवा करने से आत्म संतुष्टि मिलती है और जो प्यार व सम्मान माताञपिता से मिल जाता है, वह किसी और से नहीं मिल सकता।
विज्ञापन

यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा कि समाज में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन के लिए मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया जाना जरूरी है। इस तरह के कार्यक्रमों से व्यक्तिगत एवं सामाजिक उत्थान होता है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडेय ने कहा कि माता-पिता की सेवा करना ही धर्म है। इससे बड़ा कोई भी धर्म नहीं है। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि डॉॅ संजय सिंह ने किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र प्रताप वर्मा, भगवान कृष्ण मिश्र, रमाशंकर मिश्र, मोहम्मद शाहिद, सिराज अहमद, मोहम्मद असलम, अमित गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें