आलापुर। राजेसुल्तानपुर क्षेत्र स्थित कालिका माता मंदिर में आयोजित शतचंडी महायज्ञ का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन मंगलवार को महाआरती और महाप्रसाद वितरण किया गया। महायज्ञ के समापन अवसर पर यज्ञाचार्य पंडित संजय शुक्ला ने विधि-विधान से पूर्णाहुति कराई। महाआरती में श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां कालिका से परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। यज्ञाचार्य पंडित संजय शुक्ला ने यज्ञ, हवन, आरती और महाप्रसाद के धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यज्ञ के समय मन, वचन और कर्म की शुद्धता आवश्यक है और श्रद्धा भाव से दी गई आहुतियां जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।