विद्युतनगर। टांडा के जियापुर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित नाै दिवसीय ग्यारह कुंडीय रुद्रचंडी-लक्ष्मी महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को विधिवत समापन हो गया। नौ दिनों तक चले इस अनुष्ठान में प्रतिदिन यज्ञ, हवन-पूजन और कथा वाचन हुआ। अंतिम दिन विशेष आहुतियों के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति कराई गई।यज्ञाचार्य सूर्य प्रकाश महाराज के सानिध्य में विधिवत हवन-पूजन संपन्न कराया गया। कर्म और धर्म का संतुलन बनाए रखना जीवन को स्थिर दिशा देता है। रुद्रचंडी-लक्ष्मी महायज्ञ और भागवत कथा जैसे अनुष्ठान समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इस अवसर पर धनंजय दास, श्वेता, स्वामी ओमप्रकाश, यशवंत सिंह, अजय कुमार, शिवकुमार, प्रिंस वर्मा, मनोज गौड़ व अन्य उपस्थित रहे।