फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नहर किनारे फेंक दीं सरकारी दवाएं, कमेटी करेगी जांच

विज्ञापन
बसखारी में टांडा मार्ग नहर में पड़ी दवाएं। संवाद
विज्ञापन
बसखारी। सरकारी अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली दवाएं स्वास्थ्य कर्मियों ने नहर किनारे फेंक दीं। यह दवाएं एक्सपायर भी नहीं थीं। बसखारी सीएचसी क्षेत्र में शनिवार को नहर किनारे दवाओं को देख यह बात लोगों में चर्चा का विषय बन गई। जानकारी मिलने पर पहुंचे सीएमओ ने दवाओं को सीएचसी अधीक्षक के सुपुर्द करते हुए चार सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है।
विज्ञापन

इन दवाओं में सिरप सहित नौ तरह की गोलियां, कैप्सूल समेत अन्य दवाएं थीं। इनमें कुछ दवाएं सीएचसी में प्रयोग की जाने वाली थी, वहीं कुछ दवाएं आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर मरीजों को दी जाने वाली थीं। दवाएं गत्ते बाहर गिरकर बिखरी हुई थीं। उनके रैपर पर उत्तर प्रदेश सरकार साफ-साफ लिखा था। इनमें से सिर्फ एक दवा एक्सपायर थी। जानकारी मिलने पर पहुंचे सीएमओ डाॅ. संजय कुमार शैवाल ने दवाओं को बसखारी सीएचसी अधीक्षक के सुपुर्द करते हुए चार सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है।
इसके अलावा सीएमओ ने सीएचसी का भी निरीक्षण किया। जहां पर गैरहाजिर मिले फार्मासिस्ट राकेश कुमार व दिनेश कुमार का एक दिन का वेतन रोकते हुए कार्रवाई करने के निर्देश अधीक्षक को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें